नगर निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव: 5 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, अब 11 निकायों में 30 उम्मीदवार मैदान में
नगर निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव: 5 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, अब 11 निकायों में 30 उम्मीदवार मैदान में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के 11 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। संवीक्षा के बाद स्वीकृत नामांकन में से जिले में कुल 5 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। नाम वापसी के तुरंत बाद प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि नगरपालिका बीदासर में 1, नगरपरिषद चूरू में 1, नगरपालिका राजलदेसर में 2 और नगरपालिका रतनगढ़ में 1 प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। बीदासर में निर्दलीय समीम, चूरू नगरपरिषद में निर्दलीय साजिद खान, राजलदेसर में निर्दलीय जयचंद और मोहम्मद जब्बार तथा रतनगढ़ में निर्दलीय संतोष कुमार इंदौरिया ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली।
अब इन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
नाम वापसी के बाद नगर निकायवार अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है—
- सुजानगढ़ नगरपरिषद: आईएनसी के अमित मारोठिया और भाजपा के मदनलाल सहित 2 प्रत्याशी।
- चूरू नगरपरिषद: भाजपा के विनय कुमार और आईएनसी के संजय सहित 2 प्रत्याशी।
- सरदारशहर नगरपरिषद: आईएनसी की मोनिका सैनी, भाजपा की अनिता वर्मा, निर्दलीय सरला, डिंपल राजपूत और आईना खान चायल सहित 5 प्रत्याशी।
- राजगढ़ नगरपालिका: भाजपा के राकेश पूनिया और आईएनसी की रूखसाना बानो सहित 2 प्रत्याशी।
- रतननगर नगरपालिका: आईएनसी की चंदा देवी और निर्दलीय इंदू सहित 2 प्रत्याशी।
- छापर नगरपालिका: आईएनसी की सीमा कीलका और भाजपा के प्रेम सुखी सहित 2 प्रत्याशी।
- तारानगर नगरपालिका: भाजपा के हरिप्रसाद और आईएनसी की वंदना गहलोत सहित 2 प्रत्याशी।
- साहवा नगरपालिका: आईएनसी की विमला और निर्दलीय विकास कुमार सहित 2 प्रत्याशी।
- रतनगढ़ नगरपालिका: भाजपा के सुनील कुमार और आईएनसी के अजय कुमार सहित 2 प्रत्याशी।
- राजलदेसर नगरपालिका: आईएनसी के लाभचंद, भाजपा के गोपाल और निर्दलीय पवन कुमार सहित 3 प्रत्याशी।
- बीदासर नगरपालिका: आईएनसी की सोना देवी, भाजपा की सुमन और निर्दलीय सरिता सिंघी सहित 3 प्रत्याशी।
21 सितंबर को मतदान, इसके बाद मतगणना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे और 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384425


