जीणमाता मंदिर में दीपोत्सव, पीएम मोदी के नाम जलाया आशीर्वाद का दीप
जीणमाता मंदिर में दीपोत्सव, पीएम मोदी के नाम जलाया आशीर्वाद का दीप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा के सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर धर्मस्तूप के पास स्थित जीणमाता मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर आशीर्वाद का दीप जलाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रामप्रताप शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के साथ हुई। उन्होंने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों का तिलकार्चन कर स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में दीप जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर और हर बूथ तक पहुंचकर दीप जलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता एक-एक आशीर्वाद का दीप जलाकर इस अभियान में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर मंडल के महामंत्री प्रकाश नायक, कैलाश शर्मा, हरीश वर्मा, डॉ. पुष्पा खारड़िया, सीताराम नायक, पंकज नायक, मामराज बोयत, सांवरमल बोयत, गौतम नायक, विक्रम नायक, बाबूलाल नायक, कार्तिक बोयत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384435


