निजी अस्पतालों में एबीडीएम सॉफ्टवेयर को लेकर चलेगा सघन अभियान: 25 सितंबर तक होगा पंजीकरण, एचएफआर और एचपी आईडी बनाने पर जोर
निजी अस्पतालों में एबीडीएम सॉफ्टवेयर को लेकर चलेगा सघन अभियान: 25 सितंबर तक होगा पंजीकरण, एचएफआर और एचपी आईडी बनाने पर जोर
झुंझुनूं : जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन और पंजीकरण को लेकर 25 सितंबर तक निजी चिकित्सा संस्थानों में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान निजी अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों के साथ निजी प्रैक्टिस करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
अभियान के तहत प्रत्येक निजी चिकित्सा संस्थान की एचएफआर आईडी (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी) बनाने, पात्र निजी स्वास्थ्यकर्मियों की एचपी आईडी (हेल्थ प्रोफेशनल आईडी) तैयार करने और निजी अस्पतालों में एचएमआईएस सॉफ्टवेयर के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के साथ निजी स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ की शत-प्रतिशत एचपी आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निजी अस्पतालों की एचएफआर आईडी बनाकर एचएमआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
रोजाना भेजनी होगी प्रगति रिपोर्ट
अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यालय स्तर पर कार्यरत सूचना सहायक एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को तकनीकी सहयोग और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान एचपी आईडी, एचएफआर आईडी, एचएमआईएस/एलएमआईएस और फार्मेसी सॉफ्टवेयर के उपयोग से संबंधित दैनिक प्रगति निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल रिकॉर्ड और उनके प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके। इसी को लेकर गुरुवार को सीएमएचओ सभागार में निजी अस्पतालों के प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने एबीडीएम के तहत पंजीकरण और सॉफ्टवेयर के उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2384511


