[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू नगर परिषद में सभापति चुनाव में सीधा मुकाबला:भाजपा के विनय गोयनका और कांग्रेस के संजय भाटी में सीधी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू नगर परिषद में सभापति चुनाव में सीधा मुकाबला:भाजपा के विनय गोयनका और कांग्रेस के संजय भाटी में सीधी टक्कर

चूरू नगर परिषद में सभापति चुनाव में सीधा मुकाबला:भाजपा के विनय गोयनका और कांग्रेस के संजय भाटी में सीधी टक्कर

चूरू : चूरू नगर परिषद के सभापति पद के लिए अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। इस पद के लिए भाजपा की तरफ से विनय कुमार गोयनका और कांग्रेस की ओर से संजय भाटी ने नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस पार्षद साजिद खान के पर्चा वापस लेने से अब मुकाबला इन दोनों पार्टियों के बीच ही है।

30 पार्षदों वाली भाजपा को बहुमत के लिए सिर्फ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन चाहिए। वहीं, 24 पार्षदों के साथ कांग्रेस अभी भी बड़े सियासी फेरबदल की उम्मीद में सभापति पद पर मजबूत दावेदारी कर रही है। कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों के साथ-साथ भाजपा पार्षदों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। सभापति पद के लिए वोटों की गिनती 21 सितंबर को होगी। उप सभापति के चुनाव 22 सितंबर को करवाए जाएंगे।

रतनगढ़ पालिकाध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत रतनगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनावी रण में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर तय हो गई है। पालिकाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों में से निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार इंदौरिया ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इंदौरिया कांग्रेस विधायक पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और अपना पर्चा वापस लिया। इस नाम वापसी के बाद अब मैदान में केवल दो ही उम्मीदवार शेष रह गए हैं। जिसमें भाजपा की ओर से सुनील कुमार शर्मा और कांग्रेस की तरफ से अजय कुमार आमने-सामने होंगे। पालिकाध्यक्ष पद के लिए मतदान आगामी 21 सितंबर को होना है।

राजलदेसर में तीन प्रत्याशीय, बागी पवन बोथरा ने उलझाया गणित

राजलदेसर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तस्वीर नामांकन वापसी के बाद पूरी तरह साफ हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी प्यारेलाल चावला के अनुसार पांच प्रत्याशियों में से निर्दलीय मोहम्मद जब्बार और जयचन्द महावर ने अपने पर्चे वापस ले लिए हैं। अब चुनावी मैदान में भाजपा के गोपाल मारू, कांग्रेस के लाभचंद सोनी और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय ताल ठोक रहे राजलदेसर के वार्ड 15 से पवन बोथरा के बीच सीधा त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है।

कस्बे के कुल 35 वार्डों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण समीकरण पहले से ही पेचीदा बने हुए हैं। बोर्ड में कांग्रेस और भाजपा दोनों के 14-14 पार्षद जीतकर आए हैं, जबकि आरएलपी के 2 और 5 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक बनी हुई है। ऐसे में बागी पवन बोथरा की मजबूत दावेदारी ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की रणनीति और गणित को पूरी तरह उलझा दिया है। अब अध्यक्ष पद की इस रोमांचक जंग का फैसला 21 सितंबर को होने वाले मतदान के साथ होगा।

रतननगर में कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में

रतननगर नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत पालिकाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 17 से कांग्रेस से निर्वाचित प्रत्याशी चंदा देवी व भाजपा से जीतकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंदू देवी के बीच मुकाबला होगा। चंदा देवी ने एक आवेदन कांग्रेस व दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया था। दोनों फार्म सही पाए जाने पर उनका पहले नंबर पर भरा गया फार्म कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मान्य किया गया है। इसी प्रकार भाजपा पार्टी से निर्वाचित हुई इंदू ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोई फार्म नहीं है।

Related Articles