[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस पार्षद रिसॉर्ट में क्रिकेट खेलते दिखे:बाड़ेबंदी में गानों पर नाचते भी नजर आए, 21 सितंबर को होगा मतदान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस पार्षद रिसॉर्ट में क्रिकेट खेलते दिखे:बाड़ेबंदी में गानों पर नाचते भी नजर आए, 21 सितंबर को होगा मतदान

लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस पार्षद रिसॉर्ट में क्रिकेट खेलते दिखे:बाड़ेबंदी में गानों पर नाचते भी नजर आए, 21 सितंबर को होगा मतदान

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच पार्षदों का एक अलग अंदाज सामने आया है। रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी के दौरान वे क्रिकेट खेलते और गीत-संगीत पर नाचते दिखे। यह वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में पार्षद क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वे गाने गाते और संगीत पर नाचते-गाते और मनोरंजन करते भी दिखे। इन वीडियो में कांग्रेस के साथ कुछ निर्दलीय पार्षद भी शामिल हैं।

वीडियो में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी और नगरपालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार भी मौजूद थे। उनके साथ क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि भी पार्षदों के साथ दिखाई दिए। अध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका में चल रही इस सियासी खींचतान के बीच पार्षदों का यह अंदाज आज दिनभर चर्चा में बना रहा। 45 सदस्यीय बोर्ड में कांग्रेस के पास 20, भाजपा के पास 15 और 10 निर्दलीय पार्षद हैं।

ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों का समर्थन बहुत अहम माना जा रहा है। कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा भी अपने समर्थित पार्षदों के साथ बाड़ेबंदी कर रही है।

देखें, बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों के PHOTOS…

लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के पार्षदों ने बाड़ेबंदी के दौरान एक होटल में क्रिकेट खेला।
लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के पार्षदों ने बाड़ेबंदी के दौरान एक होटल में क्रिकेट खेला।
पार्षदों ने रिसॉर्ट में जमकर डांस किया।
पार्षदों ने रिसॉर्ट में जमकर डांस किया।
कलाकारों के साथ पार्षदों ने गाने गाए।
कलाकारों के साथ पार्षदों ने गाने गाए।

Related Articles