उदयपुरवाटी में कांग्रेसी बागी शिशुपाल सैनी ने नामांकन उठाया:पार्टी प्रत्याशी को दिया समर्थन; अब बीजेपी-कांग्रेस में मुकाबला
उदयपुरवाटी में कांग्रेसी बागी शिशुपाल सैनी ने नामांकन उठाया:पार्टी प्रत्याशी को दिया समर्थन; अब बीजेपी-कांग्रेस में मुकाबला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस के बागी उम्मीदवार शिशुपाल सैनी ने अपना नामांकन वापस लेते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान किया। उनके मैदान से हटने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रह गया है।
दो पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने
अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पूर्व चेयरमैन रूडमल सैनी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से पूर्व चेयरमैन अनुराधा सैनी चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशी पहले नगर पालिका का नेतृत्व कर चुके हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों दलों के साथ उनके समर्थक पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

18 का आंकड़ा, 14 पार्षदों पर नजर
उदयपुरवाटी नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10, सीपीआईएम का 1 और निर्दलीय 13 पार्षद चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 है। इन आंकड़ों के बीच किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। इसलिए 13 निर्दलीय और सीपीआईएम के 1 पार्षद का समर्थन अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकता है।
बाड़ाबंदी से बढ़ी राजनीतिक हलचल
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दल अपने-अपने खेमे को एकजुट रखने की रणनीति में जुटे हैं। स्थानीय राजनीतिक हलकों में पार्षदों की बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चा है। वहीं समर्थन जुटाने और अपने पार्षदों को साथ रखने को लेकर दोनों खेमों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें 21 सितंबर को होने वाले मतदान और इसके बाद होने वाली मतगणना पर हैं। इसी दिन साफ होगा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद पर किस प्रत्याशी को पार्षदों का समर्थन मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384271


