केशरीपुरा में घर के सामने संदिग्ध स्कॉर्पियो ने लगाए चक्कर:कार में बैठे थे चार लोग, पुलिस से कार्रवाई की मांग
केशरीपुरा में घर के सामने संदिग्ध स्कॉर्पियो ने लगाए चक्कर:कार में बैठे थे चार लोग, पुलिस से कार्रवाई की मांग
नवलगढ़ : केशरीपुरा गांव में रात के समय एक घर के सामने बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के बार-बार चक्कर लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित बंटी कुमार ने गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बंटी कुमार ने बताया कि वह झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में मैनेजमेंट का काम करते हैं। 16 सितंबर की रात काम ज्यादा होने के कारण वह घर नहीं आ पाए और अस्पताल में ही रुक गए। उनकी पत्नी ने फोन पर उन्हें इस घटना की जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, परिवार रात का खाना खाने के बाद सो गया था। करीब रात 1:42 बजे घर के सामने एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बार-बार चक्कर लगाती दिखी। कुछ देर बाद गाड़ी घर के सामने रुकी। गाड़ी को देखकर बंटी के पिता सुमेर सिंह ने मुख्य गेट खोलकर सड़क पर जाकर देखा।
उन्होंने गाड़ी के अंदर करीब चार लोग देखे। सुमेर सिंह को देखकर गाड़ी सवार वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। ऐसे में रात के समय संदिग्ध गाड़ी के इस तरह चक्कर लगाने से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।
बंटी कुमार के अनुसार, यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में गाड़ी को बार-बार आगे-पीछे करते, लाइट बंद-चालू करते और गाड़ी से स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384271


