काजड़ा में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण:अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र, कहा- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
काजड़ा में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण:अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र, कहा- सुधार नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
काजड़ा : ग्राम पंचायत काजड़ा में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को इंदिरा गांधी सार्वजनिक पार्क में इकट्ठा हुए। उन्होंने बिजली समस्या को लेकर तैयार किए गए मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल सूरजगढ़ पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ के प्रतिनिधि सुखवीर सिंह और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सूरजगढ़ के सहायक अभियंता को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने गांव में बिजली सप्लाई व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की।
मांग पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रात 9:30 से 11:00 बजे के बीच और कई बार रात 12:00, 2:00 एवं 3:00 बजे भी बिजली काटी जा रही है। इसके अलावा दोपहर में भी बार-बार बिजली बंद होने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और उमस के मौसम में खाने और सोने के समय बिजली बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को काफी परेशानी होती है। बिजली कटौती के दौरान मच्छरों की समस्या भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग पत्र के जरिए अनावश्यक और अघोषित बिजली कटौती बंद कर ग्राम पंचायत काजड़ा में नियमित और बिना रुकावट बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन और बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग की।
इस मौके पर मातूराम जांगिड़, नाहर सिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, विनोद सोनी, धीर सिंह नायक, राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अक्षय शर्मा, राजेंद्र सैनी, विकास कुमावत और मनजीत सिंह तंवर मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384271


