मानसिक स्वास्थ्य माह को लेकर चिकित्सकों का प्रशिक्षण
10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर रहेगा जोर
झुंझुनूं : राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य माह मनाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को सूचना सभागार में जिलेभर के चिकित्सकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
बीडीके अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. कपूर थालौर और वरिष्ठ आवासीय चिकित्सक डॉ. तुलसी शर्मा ने ‘मन दर्पण’ कार्यक्रम के विभिन्न मॉड्यूल के माध्यम से चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें कार्यस्थल पर तनाव की पहचान, तनाव प्रबंधन, मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को सहयोग देने तथा आत्महत्या की प्रवृत्ति के संकेतों की पहचान और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
‘गेटकीपर एवं परीक्षा तनाव प्रबंधन’ मॉड्यूल के तहत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका समझाई गई। वहीं ‘आई सपोर्ट माई फ्रेंड’ मॉड्यूल के माध्यम से तनाव से जूझ रहे दोस्तों और साथियों को भावनात्मक सहयोग देने के तरीकों की जानकारी दी गई।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान जिले के चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थानों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी ब्लॉकों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
अभियान का कार्यक्रम
- 17 से 19 सितंबर: युवा मन एवं मानसिक स्वास्थ्य
- 21 से 26 सितंबर: आई सपोर्ट माई फ्रेंड
- 28 सितंबर से 3 अक्टूबर: गेटकीपर एवं परीक्षा तनाव प्रबंधन
- 5 से 9 अक्टूबर: कार्यस्थल तनाव प्रबंधन
- 10 अक्टूबर: अभियान का समापन
अभियान के दौरान “स्वस्थ मन, सशक्त युवा, समृद्ध राजस्थान” संदेश के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, तनाव प्रबंधन को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 और 18008914416 पर संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377096


