एमकेएम पब्लिक स्कूल में बाल संसद का आयोजन, रोहित और ईशरत बने अध्यक्ष
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ मतदान, विद्यार्थियों ने 84.64 प्रतिशत मतदान कर लिया चुनावी प्रक्रिया का अनुभव
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल, राजोता में बाल संसद का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की समझ विकसित करने के उद्देश्य से छात्र-छात्रा अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 84.64 प्रतिशत मतदान किया।

चुनाव परिणाम में बालक वर्ग में कक्षा 10वीं के रोहित कुमार ने 148 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। कक्षा 11वीं के आशीष को 34 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कक्षा 12वीं की ईशरत खान ने 86 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया। कक्षा 11वीं की खुशी गुर्जर 81 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने कहा कि बाल संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य में जागरूक नागरिक बनकर योग्य नेतृत्व का चुनाव कर सकें। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी पूजा कुमारी, कैलाश चंद, मधु सैनी, मनोज सैनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377143


