[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पालिका में भाजपा से एकमात्र नामांकन:गीता सैनी कांग्रेस से रह चुकीं पालिकाध्यक्ष, चुनाव भी पार्टी से ही लड़ा, जीतने के बाद भाजपा में आई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पालिका में भाजपा से एकमात्र नामांकन:गीता सैनी कांग्रेस से रह चुकीं पालिकाध्यक्ष, चुनाव भी पार्टी से ही लड़ा, जीतने के बाद भाजपा में आई

खेतड़ी पालिका में भाजपा से एकमात्र नामांकन:गीता सैनी कांग्रेस से रह चुकीं पालिकाध्यक्ष, चुनाव भी पार्टी से ही लड़ा, जीतने के बाद भाजपा में आई

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिकाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन भाजपा से गीता सैनी ने भरा है। वे कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 5 से 178 वोट से जीती थी। खेतड़ी में 25 वार्डों में भाजपा को 8, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 13 वार्डों में जीत मिली थी।

भाजपा ने अपने 8 पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से गीता सैनी का नामांकन कराया। पूर्व चेयरमैन उमराव सिंह की पुत्रवधू और वार्ड 13 से पार्षद किरण बाला ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र खरीदा था। हालांकि, उन्होंने इसे दाखिल नहीं किया।

खेतड़ी नगरपालिका में गीता सैनी दोबारा चैयरमेन बनेगी। इससे पहले पिछले कार्यकाल में गीता सैनी कांग्रेस की सीट पर चुनाव जीतकर चैयरमेन बनी थी। इस बार भी वार्ड 5 से कांग्रेस की सीट पर चुनाव जीता। इसके बाद कांग्रेस की सीट मात्र 4 ही आने पर उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर चैयरमेन पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया है।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होना था। अब कोई दूसरा नामांकन नहीं आने से 18 सितंबर को नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद गीता सैनी को चेयरमैन घोषित कर दिया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब खेतड़ी नगरपालिका में निर्विरोध अध्यक्ष बनेगा।

Related Articles