[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेठ जेपी गोयनका स्कूल में ‘अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ’ जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सेठ जेपी गोयनका स्कूल में ‘अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ’ जागरूकता कार्यक्रम

सेठ जेपी गोयनका स्कूल में ‘अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ’ जागरूकता कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बेरी : सेठ जमनादास फूलचंद गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धर्मशाला बेरी में अन्न की बर्बादी रोकने को लेकर ‘अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. पीतराम सिंह गोदारा ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को अन्न के महत्व और खाद्य बर्बादी रोकने के उपायों की जानकारी दी।

डॉ. गोदारा ने बताया कि देश में बढ़ती खाद्य बर्बादी को रोकने और लोगों को अन्न के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान अब तक करीब 800 विद्यालयों में आयोजित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार ही भोजन लेना चाहिए और बचा हुआ भोजन व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।

उन्होंने विवाह समारोहों, सार्वजनिक भोज और अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली खाद्य बर्बादी पर चिंता जताई। साथ ही बताया कि खेत से थाली तक पहुंचने के दौरान भी बड़ी मात्रा में अन्न बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि अन्न केवल भोजन नहीं, बल्कि किसान की मेहनत, प्राकृतिक संसाधनों और समाज के श्रम का परिणाम है। इसकी बर्बादी से आर्थिक नुकसान के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गोदारा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को झूठन नहीं छोड़ने तथा अन्न की बर्बादी रोकने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यालय की उपप्राचार्य सुनीता ने डॉ. गोदारा का ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन देने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles