हिन्दी को व्याकरणिक शुद्धता के अतिवाद से बचाना जरूरी : डॉ. अभिषेक जिनागल
हिन्दी को व्याकरणिक शुद्धता के अतिवाद से बचाना जरूरी : डॉ. अभिषेक जिनागल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘हिन्दी भाषा : दशा और दिशा’ विषय पर संगोष्ठी एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिन्दी की वर्तमान स्थिति, तकनीकी विस्तार, रोजगारपरक संभावनाओं तथा अन्य भाषाओं के साथ उसके संबंधों पर सार्थक विमर्श हुआ।
डॉ. अभिषेक जिनागल ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिन्दी को व्याकरणिक शुद्धता के अतिवाद से बचाना आवश्यक है। हिन्दी को न उसकी बोलियों से और न ही अन्य भाषाओं से कोई खतरा है। उन्होंने हिन्दी को जनसामान्य एवं संवेदनाओं की भाषा बताते हुए कहा कि हिन्दी का भविष्य सुरक्षित है।
मुख्य अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष शमशाद जी ने भाषाओं के अंतरानुशासनात्मक संबंधों को रेखांकित करते हुए हिन्दी की रोजगारपरक संभावनाओं को समुन्नत बताया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. संजू झाझड़िया ने सभी भाषाओं को परस्पर सहयोगी बताते हुए भाषायी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उर्दू विभागाध्यक्ष मो. जावेद खान ने भाषा के संयोगावस्था से वियोगावस्था की ओर बढ़ने की प्रक्रिया पर अपने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. मंजू शर्मा ने हिन्दी के रोजगारपरक एवं विविधवर्णी आयामों को रेखांकित करते हुए इसे ‘रोटी और आत्मा की भाषा’ बताया।
कार्यक्रम में मुस्कान, वंदना शर्मा, आशु कवि फैजल खान, अनीता, अनिशा, प्रीतेश, निकिता, महक, वाहिद, मोहित, हिमानी कौशिक एवं वंदना सैनी ने कविता एवं भाषण के माध्यम से हिन्दी के प्रति अपने सम्मान और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने हिन्दी को संस्कृति, संवेदना और भारतीय अस्मिता से जोड़ते हुए उसकी साहित्यिक समृद्धि को स्वर दिया।
कार्यक्रम का स्वागत हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. उम्मेद सिंह गोठवाल ने किया। डॉ. विभा पारीक ने समाहार प्रस्तुत किया तथा ममता मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिन्दी विभाग के सक्रिय विद्यार्थी वाहिद एवं मोहित ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2374642


