राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने जीते दो कांस्य पदक
पांच खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का किया प्रतिनिधित्व, आभा चारण और मोहित तवर ने पदक जीते
चूरू : मध्य प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय विद्या भारती ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चूरू के पांच खिलाड़ियों ने राजस्थान ताइक्वांडो टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें से दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।
टीम के कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि आभा चारण और मोहित तवर ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी और कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं वैभव हरित, आकाश सिंह और परमवीर सिंह ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान टीम की प्रभारी की जिम्मेदारी विजयलक्ष्मी ने संभाली। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य किशन लाल सैनी और प्रधानाध्यापिका सरिता ने पदक विजेता सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374633


