[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठेलाणा धाम गौ सेवा आश्रम में 1 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

ठेलाणा धाम गौ सेवा आश्रम में 1 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा

ठेलाणा धाम गौ सेवा आश्रम में 1 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती गांव चूड़ी अजीतगढ़ स्थित श्री ठेलाणा धाम बालाजी मंदिर गौ सेवा आश्रम में 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पूज्य अवधूत संत श्री लोकेशानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

भागवत प्रचार सेवा समिति के अध्यक्ष पं. अनिल मुरारी शर्मा ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पहले 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे श्री जमवाय माता मंदिर से 251 महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मुकुंदगढ़ और मंडावा से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक लाने-ले जाने के लिए निःशुल्क बस व्यवस्था भी की गई है। बस मंडावा नगरपालिका चौक के पीछे और मुकुंदगढ़ स्थित गोपीनाथ जी मंदिर के पीछे से प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी।

व्यवस्थापक चेतन पाराशर व ऋषि कुमार ढाचोलिया ने बताया कि कथा का उद्देश्य बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश की सेवा को बढ़ावा देना है। पितृपक्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गौवंश के लिए सुबह-शाम मीठे दलिया की सवामणी/ब्रह्मपुरी का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22