बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत पूरी करने के लिए साथियों के साथ की थी चोरी
बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत पूरी करने के लिए साथियों के साथ की थी चोरी
नीमकाथाना : नीमकाथाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की थी।
कोतवाली सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने ज्ञानचंद रैगर (निवासी सकराय, थाना थोई) और अरुण कुमार सिंहिवाल (निवासी सिंहिवाल मोहल्ला नीमकाथाना) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया था कि 12 अगस्त की रात उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
बड़े अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से जानकारी जुटाई और दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी की दूसरी वारदातों के संबंध में पूछताछ और जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह, उप निरीक्षक वीर सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374640


