[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समाज कल्याण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समाज कल्याण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

समाज कल्याण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। उपनिदेशक अरविंद ओला ने बताया कि सप्ताह के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पेंशनर समाज भवन में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं सम्मान समारोह होगा। पंचायत समिति स्तर पर पात्र वृद्धजनों को नई पेंशन स्वीकृतियां भी जारी की जाएंगी।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और विशेष स्वच्छता अभियान होगा। अनुसूचित जाति कल्याण दिवस के तहत अनुसूचित जाति बस्तियों में बिजली व पेयजल संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस पर जिला कारागृह में बंदियों की समस्याओं एवं परिवीक्षा अधिनियम को लेकर विचार गोष्ठी होगी। 4 अक्टूबर को बाल दिवस पर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं राजकीय डॉ. अंबेडकर छात्रावासों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण होंगे। छात्रावासों व निराश्रित बालगृहों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस पर महिलाओं की समस्याओं को लेकर विचार गोष्ठियां तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे।

6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ गोष्ठियां, रैलियां एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

7 अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस के साथ सप्ताह का समापन होगा। इस दौरान विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Articles