गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सनातन धर्म मंदिर में सुबह-शाम आरती और विशेष अनुष्ठान, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
खेतड़ी नगर : केसीसी स्थित सनातन धर्म मंदिर में चल रहे नौ दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार सुबह सवा आठ बजे पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर मंत्री विमल शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार देर शाम जयंत सोनी, पूनम सोनी एवं प्रियांश सोनी की मुख्य यजमानी में गणपति बाबा की आरती हुई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने गणपति बाबा के दरबार में दीप प्रज्वलित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश डांढेल, चौधरी बलजीत सिंह, दीपक मोदी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राधाकृष्ण, आलोक जैदिया, रमेश पांडे, नरेश मीणा, राजेश दोचानिया, राजलेश नारवाल, धर्मपाल कुमावत, राजकुमार टेलर, नारू संजय जिंदड़, विकास शर्मा, आनंद शर्मा एवं टिपेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गणपति बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374345


