[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसई पुलिया पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत: गड्ढों से बचने के लिए रॉन्ग साइड आई कार, सामने से बाइक से भिड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बसई पुलिया पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत: गड्ढों से बचने के लिए रॉन्ग साइड आई कार, सामने से बाइक से भिड़ी

बदहाल पुलिया पर आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर; बाइक सवार दो लोग घायल, इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ा, कार चालक मौके से फरार

बसई : बसई पुलिया की बदहाल सड़क अब हादसों का सबब बनती नजर आ रही है। शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिया पर गड्ढों से बचने के लिए एक कार रॉन्ग साइड में आ गई। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल से कार की जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर घायल की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

गड्ढों से बचने के फेर में रॉन्ग साइड पहुंची कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण कार चालक उन्हें बचाने के लिए सड़क की दूसरी तरफ चला गया। इसी दौरान सामने से बाइक आ गई और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिया से बाइक निकालना भी मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बसई पुलिया की हालत लंबे समय से खराब है। पुलिया पर इतने गड्ढे हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिया की खराब हालत की जानकारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

ऊपरी मरम्मत चार-पांच दिन में फिर बेअसर

लोगों का आरोप है कि पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय कई बार सिर्फ ऊपरी तौर पर मरम्मत कर दी जाती है। यह काम चार-पांच दिन में ही फिर खराब हो जाता है और सड़क पहले जैसी स्थिति में पहुंच जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तकनीकी मानकों के अनुसार मजबूत और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए तो बार-बार मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ठेकेदार से स्थायी और गुणवत्तापूर्ण काम की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित सड़क का ठेका लेने वाले ठेकेदार और विभाग से पुलिया की स्थिति का गंभीरता से निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खानापूर्ति के बजाय मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके।

सवाल-आखिर बड़े हादसे का इंतजार क्यों?

एक हादसे में जान जाने के बाद अब पुलिया की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल और गंभीर हो गए हैं। जब लंबे समय से सड़क की समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी जा रही है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया गया?

ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग समय रहते पुलिया का निरीक्षण कर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य करवाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।

Related Articles