[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर- पूर्व सभापति की पत्नी चेयरमैन पद की मजबूत दावेदार:परिवारवाद का आरोप बन सकता है परेशानी; कांग्रेस के पास तीन बड़े चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर- पूर्व सभापति की पत्नी चेयरमैन पद की मजबूत दावेदार:परिवारवाद का आरोप बन सकता है परेशानी; कांग्रेस के पास तीन बड़े चेहरे

सीकर- पूर्व सभापति की पत्नी चेयरमैन पद की मजबूत दावेदार:परिवारवाद का आरोप बन सकता है परेशानी; कांग्रेस के पास तीन बड़े चेहरे

सीकर : सीकर के नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। सीकर के 65 वार्डों में 38 सीट पर कांग्रेस, 22 पर बीजेपी, 4 पर निर्दलीय और 1 सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीत हासिल की है। सीकर में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 33 है। कांग्रेस संपूर्ण बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाएगी।

सीकर में सभापति का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। अब कांग्रेस पार्टी में सभापति पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार वार्ड 16 से चुनाव जीतने वाली पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी खतीजा बानो मानी जा रही हैं। लेकिन परिवारवाद का आरोप परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके अलावा वार्ड नंबर 19 से चुनाव जीतने वाली सूबेदौल पंवार और वार्ड नंबर 40 से चुनाव जीतने वाली किरण चौधरी भी इस लिस्ट में है।

खतीजा बानो ने चौथी बार चुनाव जीता

वार्ड नंबर 16 से चुनाव जीतने वाली खतीजा बानो ने इस बार चौथी बार चुनाव जीता है। उनके पति पूर्वसभापति जीवण खां 2 बार सभापति रह चुके हैं। इनके पति जीवण खां भी इस बार पांचवीं बार चुनाव जीता है। ऐसे में खतीजा को सभापति पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

वार्ड नंबर 40 से चुनाव जीतने वाली किरण चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल है। किरण चौधरी ने इस बार पहली बार चुनाव लड़ा। वह पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी के बेटे अनिल की पत्नी है। अनिल खुद भी पहले पार्षद रह चुके हैं। इस बार सीट महिला के लिए रिजर्व होने के चलते किरण को चुनाव लड़ाया गया। वहीं, वार्ड 19 से चुनाव लड़ने वाली सूबेदौलत पंवार ने इस बार चौथी बार पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इनके पति अब्दुल रज्जाक दो बार पार्षद रह चुके हैं।

परिवारवाद का आरोप लगा तो ऑप्शन पर जाएगी कांग्रेस

सभापति पद के लिए जीते हुए पार्षदों की मीटिंग होगी। सभापति पद को लेकर परिवारवाद का आरोप लगता है तो कांग्रेस खतीजा के अलावा अन्य दो ऑप्शन पर जा सकती है।

Related Articles