[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद के जयरामपुरा में युवती ने सुसाइड किया:सीएचसी में मेडिकल बोर्ड कर रहा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद के जयरामपुरा में युवती ने सुसाइड किया:सीएचसी में मेडिकल बोर्ड कर रहा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

जाजोद के जयरामपुरा में युवती ने सुसाइड किया:सीएचसी में मेडिकल बोर्ड कर रहा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुरा में सोमवार सुबह युवती ने आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीमाधोपुर सीएचसी भेजा। वहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल युवती की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद गमगीन माहौल है।

Related Articles