[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला के 40 वार्डों के परिणाम जारी,18 में कांग्रेस जीती:9 निर्दलीय और 13 भाजपा प्रत्याशियों की जीत, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला के 40 वार्डों के परिणाम जारी,18 में कांग्रेस जीती:9 निर्दलीय और 13 भाजपा प्रत्याशियों की जीत, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

खंडेला के 40 वार्डों के परिणाम जारी,18 में कांग्रेस जीती:9 निर्दलीय और 13 भाजपा प्रत्याशियों की जीत, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर

खंडेला : खंडेला में शहरी सरकार के लिए हुए मतगणना पूरी हो गई है। पालिका के 40 वार्डों के रिजल्ट जारी हो गए हैं। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां पर कांग्रेस को 18, बीजेपी को 13 और निर्दलीय को 9 वार्ड में जीत मिली है। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए निर्दलीय के 5 पार्षद की जरूरत है, वहीं बीजेपी को 8 निर्दलीय का जोड़-तोड़ बिठाना होगा।

खंडेला नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बता दें कि चेयरमैन का पद ओपन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। खंडेला नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। इन पर कुल 116 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के 25, कांग्रेस के 31 और अन्य 60 प्रत्याशी शामिल हैं।

Related Articles