[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिग के अपहरण का आरोपी पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिग के अपहरण का आरोपी पकड़ा

भालेरी क्षेत्र से छात्रा को कार में ले जाने की सूचना पर नाकाबंदी, चूरू पहुंचने से पहले पुलिस ने दबोचा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के भालेरी थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चूरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चूरू के वार्ड 17 निवासी 42 वर्षीय मंजूर अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी टैक्सी चालक है।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 12 सितंबर की सुबह भालेरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में एक व्यक्ति नाबालिग छात्रा को जबरन चूरू की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। कोतवाली थाना पुलिस ने चूरू में प्रवेश से पहले ही कार को रोककर आरोपी को नाबालिग सहित पकड़ लिया।

पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने के साथ आवश्यक उपचार कराया और उसके बयान दर्ज किए। मोबाइल विधि-विज्ञान इकाई की मदद से साक्ष्य भी जुटाए गए। मामले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसआईयूसीएडब्ल्यू चूरू डॉ. कृष्णा सामरिया के निर्देशन में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से उसके पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल तारानगर भेजा गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles