[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोपी रींगस से गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोपी रींगस से गिरफ्तार

करधनी हत्याकांड के बाद खाटूश्यामजी पहुंचा था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पकड़ा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद फरार हुए 45 वर्षीय आरोपी राहुल झा को जयपुर पुलिस ने रींगस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मिल तिराहे के पास होटल रींगस राज के सामने से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद जयपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद राहुल जयपुर से भागकर खाटूश्यामजी पहुंचा और वहां दर्शन करने के बाद एक होटल में ठहरा। इसके बाद वह रींगस पहुंचा। जयपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उसकी तलाश की। रींगस में होटल के कैमरे की फुटेज में आरोपी नजर आया, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जयपुर पश्चिम के डीसीपी प्रशांत किरण के अनुसार आरोपी के पास खर्च के लिए रुपए नहीं थे। उसने होटल में अपनी अंगूठी देकर रुपए लेने का प्रयास किया, लेकिन होटल संचालक ने अंगूठी के बदले रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी होटल से निकलकर रींगस पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसी दिन उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे करधनी स्थित मकान में महिला और उसकी तीन बेटियों की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। मृतकों की पहचान गीता झा तथा उनकी बेटियों नंदिनी, राधिका और गिरीशा उर्फ गौरी के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी के कपड़े और मोबाइल भी मिला था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles