[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव के चलते 10 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव के चलते 10 सितंबर को होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

9 सितंबर के बजाय एक दिन बाद होगा आयोजन, गर्भवती महिलाओं को संशोधित तिथि की जानकारी देने के निर्देश

झुंझुनूं : निकाय चुनाव के चलते प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के आयोजन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब 9 सितंबर के बजाय 10 सितंबर 2026 को सभी चिकित्सा संस्थानों में अभियान आयोजित किया जाएगा।

आरसीएच निदेशक डॉ. मधु रतेश्वर ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारियों को संशोधित तिथि के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को नई तिथि की जानकारी देने को कहा है।

अधिकारियों को अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा अधिक से अधिक पात्र गर्भवती महिलाओं को अभियान का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles