दिल्ली डिफेंस एकेडमी ने मनाया 10वां स्थापना दिवस
500 युवा सेना में चयनित होकर कर रहे देश सेवा, छात्रों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रोड नंबर 5 स्थित रीको क्षेत्र में दिल्ली डिफेंस एकेडमी का 10वां स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह की अध्यक्षता भामाशाह तनवीर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश महला और विशिष्ट अतिथि डॉ. रामसिंह बाजिया रहे।
रिद्धि-सिद्धि आई केयर अस्पताल, सीकर की टीम ने चिकित्सा शिविर लगाकर एकेडमी के सैकड़ों छात्रों का नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को तनवीर खान ने 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
एकेडमी के चेयरमैन तेजपाल धीवा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से एकेडमी की स्थापना की गई थी। अब तक यहां प्रशिक्षित 500 युवा सेना में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं। निदेशक सुमन चौधरी ने उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालक एवं कोच संजय कड़वासरा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सीताराम जाखड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362041

