नगर निकाय चुनाव: प्रथम चरण का मतदान बुधवार को
चूरू जिले के पांच निकायों में होगा मतदान, जिला कलक्टर ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चूरू जिले में नगर परिषद चूरू व सुजानगढ़ तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर और छापर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर पहचान दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।
द्वितीय चरण में 11 सितंबर को नगर परिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सभी नगर निकाय मुख्यालयों पर 14 सितंबर को मतगणना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362041

