सितंबर में छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का होगा राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन
तैयारियों की समीक्षा को लेकर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने ली बैठक, दिए निर्देश
झुंझुनूं : जिले के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का सितंबर माह में राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन किया जाएगा। तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने अधिकारियों एवं गुणवत्ता दल के सदस्यों की बैठक ली।
डॉ. गुर्जर ने संबंधित संस्थानों में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के निर्धारित मानकों के अनुसार संसाधन, सुविधाएं और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमियों को समय रहते दूर कर सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने को कहा।
सितंबर में दिलोई, हमीरवास, मिश्रपुरा, चिंचड़ौली, रायपुर जाटान और पीलोद स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का मूल्यांकन प्रस्तावित है। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अरुण अग्रवाल सहित जिला एवं ब्लॉक गुणवत्ता दल के सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362063

