[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी तामियाला में श्रद्धापूर्वक हुआ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी तामियाला में श्रद्धापूर्वक हुआ एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां, पुंसवन संस्कार भी संपन्न

उदयपुरवाटी : पौंख स्थित ढाणी तामियाला में गायत्री प्रज्ञा पीठ नोएडा के कार्यकर्ताओं के तत्वावधान में एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस दौरान पुंसवन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

गायत्री परिवार नोएडा के कार्यकर्ता रोहिताश सैनी एवं रोशन लाल ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न करवाया और सनातन संस्कृति में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles