[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 60 वार्डों के लिए 106बूथों पर होगी वोटिंग:मतदान दलों को किया रवाना, 2 नगर परिषद और 3 नगर पालिका में कल मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 60 वार्डों के लिए 106बूथों पर होगी वोटिंग:मतदान दलों को किया रवाना, 2 नगर परिषद और 3 नगर पालिका में कल मतदान

चूरू में 60 वार्डों के लिए 106बूथों पर होगी वोटिंग:मतदान दलों को किया रवाना, 2 नगर परिषद और 3 नगर पालिका में कल मतदान

चूरू : चूरू नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। पहले चरण में चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर और छापर में वोट डाले जाएंगे। वहीं, सरदारशहर, तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में 11 सितंबर को मतदान होगा।

मतदान से एक दिन पहले मंगलवार दोपहर केंद्रीय विद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया। चूरू नगर परिषद में 60 वार्डों के लिए 106 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सुजानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए 85 बूथ, राजगढ़ के 40 वार्डों के लिए 40 बूथ, रतननगर के 20 वार्डों के लिए 20 बूथ और छापर के 25 वार्डों के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में चूरू नगर परिषद, सुजानगढ़ परिषद, राजगढ़ नगर पालिका, रतननगर नगर पालिका और छापर नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान दलों को रवाना करने से पहले उन्हें मतदान के दिन किए जाने वाले कामों, जरूरी नियमों, सावधानियों और निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद मतदान दल प्रशिक्षण स्थल से मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

Related Articles