पलासरा में नई पुलिस चौकी का एसपी ने किया उद्घाटन:इलाके में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी, अपराधों पर लगेगा अंकुश
पलासरा में नई पुलिस चौकी का एसपी ने किया उद्घाटन:इलाके में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी, अपराधों पर लगेगा अंकुश
रानौली : रानोली कस्बे की ग्राम पंचायत पलासरा में शुक्रवार को नई पुलिस चौकी का उद्घाटन सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने किया। चौकी खुलने से पलासरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पुलिस की पहुंच और निगरानी बढ़ेगी। अब ग्रामीणों को पुलिस से जुड़े कामों के लिए करीब 35 किलोमीटर दूर गोकुलपुरा थाने जाने की दिक्कत से राहत मिलेगी।
एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने कहा कि पुलिस चौकी शुरू होने से इलाके में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। पुलिस की नियमित गश्त बढ़ने से आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर इलाके में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस खास तौर पर तैयार रहेगी। परिक्रमा मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
गोकुलपुरा थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बताया कि चौकी शुरू होने से पुलिस और ग्रामीणों के बीच तालमेल बेहतर होगा। किसी घटना या इमरजेंसी में पुलिस को मौके पर पहुंचने में कम समय लगेगा। इससे अपराध रोकने के साथ ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सिटी सीओ नवनीत, गोकुलपुरा थानाधिकारी राजाराम लेघा, पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दयाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र नारनौलिया, पूर्व सरपंच शीशराम गुर्जर, मुकेश गुर्जर और मोटाराम कुमावत समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354721