झुंझुनूं शहर में स्वच्छता अभियान तेज, प्रमुख मार्गों से हटाया मिट्टी-मलबा
झुंझुनूं शहर में स्वच्छता अभियान तेज, प्रमुख मार्गों से हटाया मिट्टी-मलबा
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शहर में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के रखरखाव का अभियान जारी है। गुरुवार को झुझार सिंह चौराहे से मंडावा मोड़, प्रशासनिक आवास, शहीद पार्क, शहीद करणी राम पार्क और नेहरू पार्क के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़कों के किनारे जमा मिट्टी-मलबा हटाने के साथ डिवाइडरों पर उगी खरपतवार और जंगली घास की सफाई की गई। नगर परिषद की टीम ने रात्रि के समय भी सफाई कार्य किया।
नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि शहर में सफाई के साथ पेचवर्क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, सीवर मेनहॉल और नालियों के ढक्कनों से जुड़े रखरखाव कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार टीमें नियमित रूप से सफाई और रखरखाव कार्य करेंगी। अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2354788


