[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव तैयारियां समयबद्ध पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चुनाव तैयारियां समयबद्ध पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त

चुनाव तैयारियां समयबद्ध पूरी करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त

सीकर : राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को सीकर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की नियुक्ति व प्रशिक्षण, पुलिस जाप्ता, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मतदान दलों के रवानगी स्थल, सामग्री संग्रहण एवं मतगणना व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए रैली, रंगोली और विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक से मतदान दलों के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाने, थानों में हथियार जमा कराने, अवैध शराब की बिक्री पर रोक और जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत होने पर पहले से व्यवस्था करने को कहा गया।

Related Articles