नवलगढ़ के मंदिरों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:छोटे गोपीनाथ मंदिर में नृत्य प्रतियोगिता, झांकी और दही-हांडी महोत्सव
नवलगढ़ के मंदिरों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:छोटे गोपीनाथ मंदिर में नृत्य प्रतियोगिता, झांकी और दही-हांडी महोत्सव
नवलगढ़ : नवलगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। नाहरसिंह पार्क के पास स्थित श्री छोटे गोपीनाथ जी मंदिर में विराट कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कैलाश चोटिया, मनु स्वामी, गौतम खंडेलवाल, सुनील सामरा और बंटी शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंदिर के पुजारी शेखर शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।
बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता और राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण
जन्माष्टमी समारोह में जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं से जुड़े गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। इसके साथ दही-हांडी महोत्सव और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित हुईं, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
दिव्य अभिषेक, महिला कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन
श्री छोटे गोपीनाथ जी मंदिर में दिव्य अभिषेक के साथ महिला कीर्तन और भजन संध्या भी हुई। भजनों पर श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। वहीं, नवलगढ़ के बड़े गोपीनाथ जी मंदिर में भी भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का आनंद लिया और जन्माष्टमी पर्व को उत्साह के साथ मनाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354728

