बीदासर में भूमि विवाद गहराया, कब्जे और फर्जी दस्तावेज के आरोप
बीदासर में भूमि विवाद गहराया, कब्जे और फर्जी दस्तावेज के आरोप
बीदासर : नगर में भूमि विवाद को लेकर कई पक्ष आमने-सामने हैं। आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के सामने वार्ड नंबर 1 स्थित भूमि को लेकर अवैध कब्जे के प्रयास, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धमकियां देने के आरोप लगाए गए हैं। मामला न्यायालय और पुलिस तक पहुंच गया है।
प्रार्थी महावीर बैद का आरोप है कि उसकी स्वामित्व वाली भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। विवाद को लेकर न्यायालय में दीवानी अपील विचाराधीन होने के बावजूद कब्जे की कोशिश किए जाने का दावा किया गया है। प्रकरण में दानमल बांठिया, ललित बांठिया, राजेश बैगानी, बाबूलाल बांठिया सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
प्रार्थी के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूमि हड़पने के प्रयास को लेकर बीदासर थाने में एफआईआर संख्या 124/2026 दर्ज है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। धमकियों के आरोपों को लेकर न्यायालय में परिवाद पेश किए जाने तथा संबंधित व्यक्तियों को पाबंद करने के आदेश मिलने की बात भी कही गई है।
प्रार्थी ने एसडीएम न्यायालय और पुलिस-प्रशासन से भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कथित अवैध कब्जे पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354776


