नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी का सख्त एक्शन सफाई व निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी का सख्त एक्शन सफाई व निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश
बीदासर : शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी द्वारका प्रसाद सिंह ने शुक्रवार सुबह अचानक शहर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनेक वार्ड संख्या सहित मुख्य बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र, आवासीय कॉलोनियों तथा प्रमुख मार्गों का विस्तृत दौरा कर जमीनी हकीकत जानी।
अधिशाषी अधिकारी सुबह से ही टीम के साथ फील्ड में उतर गए और सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों व पर्यवेक्षकों निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए हर कर्मचारी को पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
अधिशाषी अधिकारी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, प्लास्टिक का कम उपयोग करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आगामी दिनों में इसी तरह औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार स्वामी, सफाई निरीक्षक एसआई गिरधारी लाल एवं नगरपालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354787


