चिड़ावा के 3 वार्डों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर:वार्ड 24 में 48 महिलाएं अधिक, चुनाव आयोग के अभियान का असर
चिड़ावा के 3 वार्डों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर:वार्ड 24 में 48 महिलाएं अधिक, चुनाव आयोग के अभियान का असर
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वार्ड 17, 24 और 37 में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के वोटर जागरूकता अभियान और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों का असर मतदाता सूची में भी नजर आया है। अभियान के तहत पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया गया। इसमें महिलाओं को भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
वार्ड 24 में सबसे ज्यादा महिला वोटर
वार्ड 17 में कुल 705 मतदाता हैं। इनमें 354 महिलाएं और 351 पुरुष हैं। यानी यहां पुरुषों की तुलना में 3 महिला मतदाता ज्यादा हैं। वार्ड 24 में कुल 1,228 मतदाता हैं। इनमें 638 महिलाएं और 590 पुरुष हैं। इस वार्ड में पुरुषों के मुकाबले 48 महिला वोटर ज्यादा हैं। वहीं वार्ड 37 में कुल 809 मतदाता हैं। इनमें 407 महिलाएं और 402 पुरुष हैं। यहां भी महिलाओं की संख्या पुरुषों से 5 अधिक है। इसके अलावा नगर पालिका के आधे दर्जन से ज्यादा वार्ड ऐसे हैं, जहां महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है।
वार्ड 45 में सबसे ज्यादा मतदाता
नगर पालिका क्षेत्र के ज्यादातर वार्डों में मतदाताओं की संख्या करीब एक हजार के आसपास है। वार्ड 45 में सबसे ज्यादा 1,547 मतदाता हैं। इनमें 780 पुरुष और 767 महिलाएं हैं। वहीं वार्ड 44 में सबसे कम 557 मतदाता हैं। वार्ड 8 में 1,437 और वार्ड 17 में 705 मतदाता दर्ज हैं।
चिड़ावा एसडीएम किरणपाल ने बताया कि महिलाएं मतदान को लेकर काफी जागरूक हैं। चुनाव शाखा की टीम और बीएलओ ने मिलकर अभियान चलाया और हर योग्य मतदाता को जागरूक कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर किए गए इन प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ना लोकतांत्रिक भागीदारी के लिहाज से सकारात्मक संकेत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2354579


