ओलंपियाड में शिमला के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर पाया प्रथम स्थान
गणित में अमन और विज्ञान में अक्षय जांगिड़ ने किया शानदार प्रदर्शन
शिमला : सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय शिमला के विद्यार्थियों ने मिट्स्योर ओलंपियाड मास्टर्स-2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चेक, प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अमन पुत्र भैरू सिंह ने गणित तथा अक्षय जांगिड़ पुत्र संदीप कुमार ने विज्ञान विषय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं परी पुत्री विकास ने गणित और जिया पुत्री मनीष कुमार ने विज्ञान में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा उर्वशी पुत्री धर्मेंद्र सिंह ने पांचवां, युवान पुत्र सुनील कुमार ने छठा तथा कोविद पुत्र विक्रम सिंह ने आठवां स्थान प्राप्त किया। भाविक पुत्र प्रदीप कुमार, रिसिका पुत्री सुनील कुमार एवं डिम्पल पुत्री रामकिशन ने दसवां स्थान हासिल किया।
समारोह में मिट्स्योर के सहायक प्रबंधक विकास शर्मा, मुकेश कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350809
