[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने डॉ रामानन्द शर्मा, राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ को मिलेगी नई मजबूती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने डॉ रामानन्द शर्मा, राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ को मिलेगी नई मजबूती

पत्रकारों ने जताई खुशी बोले- अनुभव का संगठन को मिलेगा लाभ

शिमला : राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के संगठन विस्तार के तहत शिमला निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ रामानन्द शर्मा को संघ का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल की ओर से किए गए इस मनोनयन के बाद पत्रकारिता जगत में खुशी का माहौल है।

शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारों, पदाधिकारियों, साथियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। डॉ रामानन्द शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से सामने रखने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिल बंसल ने उम्मीद जताई कि रामानन्द शर्मा अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से संघ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पत्रकारों के अधिकारों, सुविधाओं और विभिन्न समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच पर उठाने में उनका अनुभव संगठन के लिए उपयोगी साबित होगा।

शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्र के पत्रकारों ने कहा कि संगठन में अनुभवी पत्रकार को जिम्मेदारी मिलने से पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। साथ ही जिले और प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles