[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में भाजपा का बड़ा रोड शो, रूठों को मनाकर दिखाई एकजुटता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में भाजपा का बड़ा रोड शो, रूठों को मनाकर दिखाई एकजुटता

सांसद नरेंद्र खीचड़ की अगुवाई में निकली विजय संकल्प यात्रा, नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण के बाद सामने आई नाराजगी के बीच भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए रूठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लाने का दावा किया। बुधवार को सांसद नरेंद्र खीचड़ की अगुवाई में भाजपा ने शहर में विजय संकल्प यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

यात्रा की शुरुआत थाना सर्किल स्थित शहीद रामस्वरूप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद यात्रा बाईपास, मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार और शीतला चौक होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। बाइक सवार कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।

नीलकंठ महादेव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत की कामना की। इस दौरान चुनाव प्रभारी निर्मल सासवत, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार धोलपुरिया, विलास सैनी, कपिलेश शर्मा, नवरतन बारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री, अभिषेक मिश्रा, श्रीकिशन स्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर महनसरिया, गोपी किशन पारीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रूठों को मनाकर दिखाया दम:

टिकट वितरण के बाद उभरी नाराजगी के बीच निकली विजय संकल्प यात्रा को भाजपा की एकजुटता और चुनावी ताकत के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और बिसाऊ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।

Related Articles