नगर निकाय चुनाव: 392 नामांकन खारिज, अब 1882 अभ्यर्थी मैदान में
11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों के लिए 2055 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए थे 2372 नामांकन पत्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले की 11 नगरीय निकायों के 430 वार्डों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा हुई। कुल 2055 अभ्यर्थियों के 2372 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। संवीक्षा के बाद 392 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। अब 1882 अभ्यर्थियों के 1980 नामांकन पत्र स्वीकृत हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि बीदासर में 133, तारानगर में 125, साहवा में 65, रतननगर में 75, रतनगढ़ में 226, राजलदेसर में 150, राजगढ़ में 282, छापर में 97, चूरू में 251, सुजानगढ़ में 266 तथा सरदारशहर में 212 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं।
जिले में सबसे अधिक 85 नामांकन सुजानगढ़ में खारिज हुए। इसके अलावा रतनगढ़ में 64, राजलदेसर में 59, बीदासर में 55, चूरू व सरदारशहर में 39-39, रतननगर में 11, तारानगर में 8 तथा राजगढ़ और छापर में 16-16 नामांकन पत्र खारिज किए गए।
3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे अभ्यर्थी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। 4 सितंबर को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितंबर को की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350659

