सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने जाखल व सोंथली चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण
जिला स्वास्थ्य समिति के सख्त निर्देशों का असर, दोनों संस्थानों में व्यवस्थाएं मिली बेहतर
झुंझुनूं : सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंथली का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों संस्थानों में साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए सुधार के निर्देशों का असर भी नजर आया।
जाखल में उन्होंने ओपीडी, दवा व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची की समीक्षा कर उनके प्रसव की तैयारियों और निगरानी की जानकारी ली। उन्होंने ऐसी महिलाओं की नियमित निगरानी तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मौसमी बीमारियों को देखते हुए उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए की जा रही लार्वा रोधी गतिविधियों का भी निरीक्षण किया और संभावित प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के निर्देश दिए।
सोंथली स्वास्थ्य केंद्र में भी उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
डॉ. गुर्जर ने चिकित्सा एवं सहायक स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी दी कि मौसमी बीमारियों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना विभाग की प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में लगातार सुधार और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350742
