[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के मामले में कार्रवाई, आरोपी को कोर्ट में किया पेश

खेतड़ी : जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर खेतड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार स्थाई वारंटी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतड़ी न्यायालय से प्रकरण संख्या 807/2020 में स्थाई वारंट जारी था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र कुमार बुरडक के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी सतीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिलो, थाना डाबला, जिला सीकर है। कार्रवाई में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रमेश कुमार तथा आरटी हेमन्त शामिल रहे।

Related Articles