[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव: अंतिम दिन 118 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, वार्ड 3 में पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा के प्रमोद बाजोर आमने-सामने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव: अंतिम दिन 118 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, वार्ड 3 में पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा के प्रमोद बाजोर आमने-सामने

नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव: अंतिम दिन 118 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी, वार्ड 3 में पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा के प्रमोद बाजोर आमने-सामने

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन था। इस दौरान उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन 118 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे नगरपालिका के 40 वार्डों में चुनावी मुकाबला तय हो गया है।

जुलूस और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी

प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। अब तक कुल 182 लोगों ने 183 नामांकन पत्र जमा किए हैं। इनमें से 6 वार्डों में प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन फॉर्म दाखिल किए हैं।

वार्ड 3 में पूर्व अध्यक्ष बनाम भाजपा प्रत्याशी

वार्ड नंबर 3 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। यहां कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद दीवान और भाजपा से प्रमोद बाजोर आमने-सामने हैं। दोनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। इस वार्ड को प्रमुख मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

वार्ड 17 और 37 में भी कांटे की टक्कर

इसी तरह, वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया का मुकाबला भाजपा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता महेंद्र गोयल से होगा। वहीं, वार्ड नंबर 37 में कांग्रेस से अजय मोदी और भाजपा से रेखा गोयल चुनावी मैदान में हैं। इन दोनों वार्डों में भी कांटे की टक्कर होने के आसार हैं।

कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। 40 वार्डों में कई जगह सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि कुछ वार्डों में त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले की संभावना है। आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार और शक्ति प्रदर्शन और तेज होने की उम्मीद है।

Related Articles