आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट:मां की स्मृति में बेटे ने किया दान, भक्तों को मिलेगा ठंडा पानी
आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट:मां की स्मृति में बेटे ने किया दान, भक्तों को मिलेगा ठंडा पानी
नेछवा : नेछवा की आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया है। यह वाटर कूलर स्वर्गीय कमला देवी की स्मृति में उनके सुपुत्र राम लखन पुत्र सुरजाराम रैगर द्वारा दान किया गया है। भीषण गर्मी के दौरान गोगामेड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह सेवा कार्य एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
वाटर कूलर भेंट किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों ने राम लखन रैगर और उनके परिवार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे जनसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।
इस मौके पर नेछवा के अनिल पुजारी, पंचायत समिति सदस्य अनिल रैगर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर रैगर, पूर्व पंच बेगराज रैगर, महावीर माली, अजीज खां, मेड़ी के पुजारी छोटूराम नायक, सोहन लाल रैगर और सीताराम जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2341591

