धोद नगरपालिका चुनाव में माकपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया:वार्ड 3, 5, 8 और 14 से भरा पर्चा, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक रहे मौजूद
धोद नगरपालिका चुनाव में माकपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया:वार्ड 3, 5, 8 और 14 से भरा पर्चा, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक रहे मौजूद
धोद : धोद नगरपालिका चुनाव के लिए माकपा के चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 03 से मांगूराम, वार्ड नंबर 05 से गुमानाराम, वार्ड नंबर 08 से शहनाज बानो और वार्ड नंबर 14 से गिरधारी लाल शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान माकपा के राज्य सचिव किशन पारीक और पूर्व विधायक पेमाराम भी उपस्थित रहे। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा को सौंपे। पार्टी पदाधिकारी और समर्थक भी इस अवसर पर मौजूद थे।
नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2341591

