ढाणी बाढ़ान गांव में दो दिवसीय बाईसा स्नेह मिलन:गाजे-बाजे और ऊंटगाड़ियों सहित निकली शोभायात्रा, देवस्थानों के दर्शन किए
ढाणी बाढ़ान गांव में दो दिवसीय बाईसा स्नेह मिलन:गाजे-बाजे और ऊंटगाड़ियों सहित निकली शोभायात्रा, देवस्थानों के दर्शन किए
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ढाणी बाढ़ान गांव में दो दिवसीय बाईसा स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह के पहले दिन सुबह बहन-बेटियों का ढाणी बाढ़ान गांव में नगर भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी बहन-बेटियां गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में कस्बे के विभिन्न देवस्थानों के दर्शन के लिए निकलीं। सबसे पहले ठाकुरजी मंदिर में दर्शन किए गए, फिर जगदम्बा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और सती दादी मंदिर होते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची।
इस दौरान पुरुषों ने केसरिया साफा, धोती-कुर्ता पहनकर राजस्थानी परंपरा की झलक पेश की। कस्बे के मुख्य रास्तों से करीब 3 किमी यात्रा में बहन-बेटियां ऊंट गाड़ियों में सवार होकर भी शामिल हुईं। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजी बहन-बेटियों की ऊंट गाड़ियों के साथ निकली शोभायात्रा ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। स्थानीय लोगों ने घरों की छतों और रास्तों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर बाहर से आई बहन-बेटियों का स्वागत किया।

बाईसाओं ने लोकगीत गाते हुए घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं युवाओं और कलाकारों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। आयोजकों ने बताया कि समारोह में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित देश के कोने-कोने से करीब 700 विवाहित बहन-बेटियां शामिल हुई हैं।
समारोह स्थल पर पहुंचने पर बहन-बेटियों का सम्मान किया गया। वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर उनका स्वागत किया। दूर-दूर से पहुंची बहन-बेटियों ने एक-दूसरे से परिचय किया और मिलन समारोह में सहभागिता की।
इस मौके पर कैप्टन भंवर सिंह, तनुज सिंह शेखावत, विशाल सिंह, शिवराज सिंह, गोविंद सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, दान सिंह, महिपात सिंह, सज्जन सिंह, रिपुदमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, जनक सिंह, विक्रम सिंह, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, आदित्य सिंह, अनिल सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह, संदीप सिंह, रामपाल सूबेदार, सूबेदार नरेंद्र सिंह, एडवोकेट प्रवीण सिंह, प्रदीप पोस्ट मास्टर, जितेंद्र ठेकेदार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341471
