[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत:डूंगरगढ़ तिराहे पर पत्थर खान के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत:डूंगरगढ़ तिराहे पर पत्थर खान के पास हुआ हादसा

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत:डूंगरगढ़ तिराहे पर पत्थर खान के पास हुआ हादसा

बीदासर : चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। डूंगरगढ़ तिराहे के पास एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना बुधवार दोपहर बाद पत्थर खान के पास हुई।

बीदासर पुलिस थाना के एएसआई कुंभाराम मीणा ने बताया कि हेमासर आथूना निवासी 23 वर्षीय महेंद्र और 21 वर्षीय अशोक बाइक पर डूंगरगढ़ तिराहे से डूंगरगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

पीबीएम अस्पताल में आज पोस्टमॉर्टम

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय टांटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एएसआई कुंभाराम मीणा ने बताया कि मृतक महेंद्र के पिता गोवर्धन राम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Related Articles