[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित

ईद मिलादुन्नबी पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरित

चूरू : ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मस्जिद-ए-इश्क-ए-फैजाने-रसूल की ओर से राजकीय भरतिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इमाम मौलाना नसीरूल्लाह अतारी के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें ताजे फल व पौष्टिक आहार वितरित किया।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ भी की। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन मानवता, दया और निस्वार्थ सेवा की सीख देता है। बीमार और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनके संदेश को जीवन में उतारने का बेहतर माध्यम है।

इस अवसर पर मोहम्मद हुसैन, फैज अतारी, डॉ. आरिफ इकराम, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल रहमान, इकराम खान, अनवर सुल्तान सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

Related Articles