जुलूस-ए-मोहम्मदी में तनवीर खान हुए शामिल, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
जुलूस-ए-मोहम्मदी में तनवीर खान हुए शामिल, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर चूरू जिला मुख्यालय पर जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के तहत निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में तनवीर खान अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अकीदतमंदों के साथ पैगंबर साहब की शिक्षाओं और मानवतावादी संदेशों को याद किया तथा सभी देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।
तनवीर खान ने समाज में आपसी भाईचारा, अमन, मोहब्बत और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाएं पूरी मानवता को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हैं।
हजारों लोगों ने लिया जुलूस में हिस्सा
जुलूस-ए-मोहम्मदी मदरसा मदीना से रवाना हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप, मदन मेमोरियल और मालजी का कमरा सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकला। इसमें मुस्लिम समाज के हजारों लोग इस्लामी झंडों के साथ शामिल हुए।

जुलूस के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सर्व समाज की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पेयजल, मिठाई और फलों की स्टॉल भी लगाई गईं।
जुलूस की सरपरस्ती शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के सानिध्य में हुई। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, युवा नेता आसिफ खान, प्रोफेसर डॉ. जेबी खान, डॉ. एफएच गोरी, एडवोकेट हकीम अहमद, एडवोकेट सुरेश कल्ला सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली ने किया। खानका-ए-कादरिया के सैयद अबरार हुसैन कादरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जुलूस के समापन पर देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2335193


